बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सौंपे गए दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। एआरटीओ को निर्देश दिया कि चुनाव पूर्ण समस्त गाड़ियों का अधिग्रहण करना सुनिश्चित करें।
वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी-बड़ी ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन करें और रैलियां निकाले। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि समस्त बूथों पर हैंडपंप को ठीक करवाना सुनिश्चित करें। वहीं बिजली विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त बूथों पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाये। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिया गया कि समस्त बूथों की जांच कर ले, जो मूलभूत सुविधाएं हैं उनको स्थापित करें और समस्त रूट चार्ज कर लें। इस मौके पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, समस्त एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, एआरटीओ, बेसिक शिक्षा और तहसीलदार मौजूद उपस्थित रहे।