फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। रैली में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। प्रधान सियाराम यादव ने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रधान ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कहा, शिक्षा विकास की कुंजी है। शिक्षा से विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने चुनाव में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। शिक्षा के विकास से संबंधित नारे लगाते हुए बच्चे ग्राम सभा के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों को शिक्षा और मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कल्पनाथ, सुधीर यादव, राकेश कुमार सारंग, बिंदू देवी, अंजली, संगीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें