फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह के मानदेय के लिए संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चार माह से बकाया मानदेय को लेकर संविदा विद्युत कर्मियों ने सिविल लाइन स्थित पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के चार फीडरों से बिजली आपूर्ति भी बाधित की। जिससे नगर के विद्युत उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे अधिशासी अभियंता मनोज कुमार झा ने संविदाकर्मियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपने चार माह के बकाए मानदेय के लिए अड़े। उनकी मांग थी कि ठेकेदार से उनका चार माह का बकाया हर हाल में दिलाया जाय। जबकि अधिशासी अभियंता का कहना था कि एक माह का ही भुगतान लेकर होली मनाओ। संविदा कर्मियों के आंदोलन के चलते सुबह 10 बजे से सायं तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए संविदा कर्मचारी नेता रामपुकार तिवारी ने कहा कि हम अपने मांगों से पीछे हटने वाले नहीं है। अगर ठेकेदार हम लोगों का पैसा हजम कर रहा है तो विभाग के आला अफसर उसकी तरफदारी क्यों कर रहे है। इस मौके पर राजू श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी मांगें पूरी तरह से जायज हैं। होली का पर्व नजदीक है फिर भी संविदा कर्मचारी हम लोगों के मानदेय को रोके हुए है। ऐसे में हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि शासन प्रशासन अगर उनकी मांगें नहीं मानता है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। बुधवार को संविदा विद्युत कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सिविल लाइन, आवास विकास, टाउन फोर, नार्थ ईस्ट, रघुनाथपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रखा। इस मौके पर दिनेश कुमार, रामजी सिंह, संतोष कुमार, विनोद कुमार, सनोज कुमार सिंह, राजेश पटेल, अनिल यादव, शोभित श्रीवास्तव, राजेश सिंह, शंभू नाथ पांडेय, मनोज राय, धर्मेंद्र गुप्ता, कमलेश गोंड, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें