फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में बेहतरीन परिणाम के लिए मार्गदर्शन जरुरी: मुन्नवर अंजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला जूडो एसोसिएशन का गठन बनरहीं स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में किया गया। इस मौके पर उप्र जूडो एसोसिएशन के सीईओ एवं अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी मुन्नवर अंजार केे दिशा निर्देश में आयोजित गठन बैठक में सर्वसम्मति से नवीन राय को चेयरमैन बनाया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एसएच जैदी, इमरान को सचिव, शंकर प्रजापति को तकनीकी सचिव व मो. वसीम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के पद पर इसरार अहमद, सत्येंद्र राय, मिंटू खां, अरुणेंद्र सिंह तथा प्रवीण सिंह को मनोनित किया गया। जिला जूडो एसोसिएशन के संरक्षक व पूर्व खेलमंत्री नारद राय ने जनपद में जूडो खेल एवं खिलाड़ियों के विकास पर बल देते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। जूडो एसोसिएशन के सीईओ मुन्नवर अंजार ने बलिया की खेल प्रतिभाओं को जूडो में बेहतरीन परिणाम के लिए टिप्स दिए। बताया कि अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रशिक्षक धनश्याम चौबे की देखरेख में सेठ जयपुरिया स्कूल में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
जिला जूडो चेयरमैन नवीन राय ने सभी को आश्वस्त किया कि जयपुरिया स्कूल समेत पूरे जनपद के खिलाड़ियों को जूडो का प्रशिक्षण के लिए योजनाबद्घ तरीके से काम किया जाएगा। इस मौके पर जूडो के तकनीकी सचिव उमेश सिंह, अबू सईद, सतीश सिंह, अर्जुन कुमार, विक्की पांडेय, नरेंद्र यादव, राजीव राय, मोनू खां, आसिफ प्रमुख रुप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनामिका मिश्रा दूबे ने सभी के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया। संचालन नीरज राय और विनोद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें