फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया का ट्रांसफार्मर गाजीपुर में बरामद-BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया/गाजीपुर। ट्रांसफार्मर बेचे जाने की शिकायत पर शनिवार रात डीएम के निर्देश पर मारे गए छापे में गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के जुगनू मुबारकपुर (पिंडारी) गांव से तीन ट्रांसफार्मर बरामद हुए। जिस घर से ट्रांसफार्मर बरामद हुए उसका मालिक छापे की खबर मिलते ही भाग निकला। आरोपी एक अवर अभियंता का रिश्तेदार बताया जाता है।
चिलकहर के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह शनिवार की शाम को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से उनके आवास स्थित कैंप कार्यालय पर मिले थे। जहां जिलाधिकारी से सुहवल के वृद्ध की पुलिस की पिटाई से मौत का मामला सीबीआई से जांच कराने की बात करने के साथ ही चिलकहर के अवर अभियंता पर विभाग का ट्रांसफार्मर बेचने की गोपनीय शिकायत की। उन्होंने डीएम को बताया कि यह अवर अभियंता पैसा लेकर ट्रांसफार्मर लगवाता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की मानें तो उनकी शिकायत के बाद जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गाजीपुर जिले के पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल बरेसर थाना के पिंडारी गांव के जुगनू मुबारकपुर मौजे में छापेमारी कराने का निर्देश दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए गाजीपुर के बरेसर थाने के साथ ही कासिमाबाद व रसड़ा थाने की पुलिस ने रात में ही छापेमारी शुरूकर दी।
जिसमें तीन ट्रांसफार्मर एक ही स्थान से बरामद कर लिए गए। जिसके घर से ट्रांसफार्मर बरामद किए गए हैं वह अवर अभियंता का रिश्तेदार बताया जाता है। पुलिस की मानें तो रात में छापेमारी के दौरान वह बचकर भाग निकला। पूर्व विधायक ने डीएम से मांग की है कि इस प्रकरण में आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कराने के साथ उनके खिलाफ जांच कराएं। रामइकबाल ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता भी मिले हुए हैं। इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कोट
बलिया डीएम की सूचना व निर्देश के मुताबिक तीन थानों की पुलिस ने छापेेमारी कर तीन ट्रांसफार्मर बरामद किए हैं। इस बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें