फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को सशक्त करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। श्री नरहेजी पीजी कालेज नरहीं में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ साथ हिन्दी पर अपने व्याख्यान भी दिए।
विज्ञापन

हिंदी दिवस समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने कहा कि हिन्दी हमारे के लिए केवल भाषा ही नहीं बल्कि मातृभाषा है। हिंदी हमारी पहचान के साथ-साथ हमारी विरासत भी है। आज हिंदी दिवस पर हमें यह प्रण करना होगा कि हम हिन्दी को और भी सशक्त करेगें और विश्व पटल पर हिन्दी की पहचान बनायेगें।कहा कि हिन्दी की पहचान आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, भारतेंद्रु हरिश्चंद के साथ साथ महान कवि तुलसीदास, सूरदास, कबीर और बिहारी है,जिन्होनें अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को एक रास्ता दखिाया है। हिन्दी एक शानदार भाषा हैं। आज हमें हिन्दी को और बढ़ावा देने की जरूरत है। हिंदी के प्रवक्ता डा. कृष्णमोहन सिंह ने हिंदी के समक्ष आने वाली चुनौतियों के अलावा हिंदी की उपेक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ बलिराम राय, डॉ दुर्गेश राय, डॉ धनन्जय वर्मा, रामजी सिंह आदि ने भी व्याख्यान दिए। इस मौके पर राजेश सिंह, अखिलेश वर्मा, लल्लन प्रजापति, अच्युतानंद चौबे उपस्थित रहे। संचालन केएम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें