फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पहुंची अस्थिलश यात्रा को दी गई श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व पीएम एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा रात में करीब दस बजे नगर के चौक शहीद पार्क में पहुंची। जहां नगर वासियों तथा भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अटलजी के अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को अस्थि कलश मऊ जनपद के लिए रवाना हो गया। अस्थि कलश यात्रा के साथ वाहनों का लंबा काफिला देखने को मिला।
विज्ञापन

नगर में अस्थि कलश यात्रा पहुंचते ही भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। करीब एक घंटे तक नगर के शहीद पार्क चौक में गहमागहमी रही। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार की शाम जैसे ही शहीद पार्क चौक पहुंची वैसे ही नगर के लोगों ने पहुंचकर अटल जी के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि दी इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री संजय राय, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद भरत सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, चिलकहर के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, रवि राय, रमेश राय, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, नागेंद्र पांडेेय, अनूप चौबे, संजय मिश्रा, प्रदीप सिंह सहित तमाम भाजपा जनों ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चौक में गहमागहमी रही। रात्रि विश्राम के बाद सुबह नौ बजे अस्थि कलश यात्रा मऊ जिल के लिए रवाना हुई। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा जनों ने यात्रा को रोककर अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित किया। फेफना, सागरपाली, सिंहपुर, चिलकहर, संवरा, रसड़ा सहित विभिन्न चट्टी चौराहों पर पुष्पांजलि अर्पित करने को लोगों का रेला उमड़ पड़ा। नगर में अस्थि कलश लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले से रवाना किया गया। इस मौके पर सांसद भरत सिंह के साथ सैकड़ों समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। सांसद प्रतिनिधि डॉ. अरुण सिंह गामा, अरुण सिंह बंटू ,प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू ,अनिल यादव, बब्लू सिंह, मनोज कुशवाहा, अस्थि कलश यात्रा का शनिवार को जिले के माल्देपुर ,खोडीपाकड़ , तारनपुर, कपूरी, सागरपाली ,फेफना ,सिंहाचवर ,पियरिया आदि स्थानों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें