फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों पर लटका मिला ताला क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (बेल्थरारोड)। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन दुरुस्त और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है । इस क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह द्वारा परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण और अमान्य विद्यालयों का संचालन बंद करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बीईओ प्राथमिक विद्यालय मुजौना पहुंचे, विद्यालय पर ताला लटका देख अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय तुर्तीपार के निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति नगण्य रही, इस पर नाराजगी जताते हुए बीईओ ने नवीन नामांकन के प्रति उदासीन रवैया को लेकर प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय तुर्तीपार नंबर एक के भवन की रंगाई पुताई का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पर छात्र संख्या शून्य होने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया। बीईओ ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर दिया। अमान्य विद्यालयों के जांच के क्रम में उन्हें होरिजेंटल स्कूल के अमान्य होने पर बंद कराते हुए संचालक को नोटिस जारी किया। चेतावनी दी कि विद्यालय संचालित करते पाया गया तो प्रतिदिन दस हजार रुपये अर्थदंड ई वसूली की जाएगी। उन्होंने एनएसडीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरिक्षण कर जुलाई से स्कूल बंद श्रने को कहा। चांदमुनी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कर चेतावनी दी कि जुलाई में विद्यालय का संचालन पाया गया तो एक लाख रुपये अर्थदंड के साथ ही प्रतिदिन दस हजार रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें