फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए संघर्श सतिति की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक बंगला में जनता क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में अति पिछड़ो एवं अति दलितो के आरक्षण के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने कहा कि 18 मार्च मऊ में आयोजित अधिकार चेतना रैली में जिस प्रकार अति पिछड़ों एवं अति दलितों की भागीदारी से राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। अति दलित अति पिछड़ा एवं शोषित लोग पार्टी की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनक्रांति पार्टी निश्चित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने रैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई भी दिया। उन्होंने पिछड़ा वर्ग में से अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की मांग करते हुए रोहिणी कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। कहा कि 2011 की आर्थिक एवं सामाजिक जाति जनगणना को लागू किया जाए। जिससे पता चल सके कि विकास से कौन कौन से लोग वंचित है। पार्टी कार्यकर्ता संघर्ष के लिए कमरकस कर तैयार रहे। बैठक में कमलेश चौहान, व्यास मुनि चौहान, यशवंत चौहान, धीरज चौहान, चंद्रिका चौहान, छोटेलाल, जितेंद्र, कैलाश, नंदजी, दीनदयाल, प्रदीप, रमाकांत, गुलाबचंद आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जंगबहादुर चौहान एवं संचालन जनक चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें