फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। नगर पंचायत कार्यालय पर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को समस्त सभासदो के उपस्थित में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभासदो को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डो के सभासदो का सहयोग अति आवश्यकता है। बिना सभासदो के सहयोग से नगर का विकास करना संभव नहीं है।नगर के विकास में जो भी दिक्कते आयेगी उसका हम सभी मिलकर सहयोग कर उस समस्या का समाधान करेगें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य मुद्दा स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम होगा। साफ सफाई के साथ ही सुलभ शौचालय की स्थापना कर नगर को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया गया। कूड़ा कलेक्शन की समस्याओं पर जगह आवंटित कर जगह मुहैया कराने पर विचार विमर्श करने के साथ ही नाली की नियमित सफाई करने पर जोर दिया गया । खराब सड़को के पुननिर्माण करने पर विचार विमर्श किया गया। बजट के हिसाब से सभी कार्य पूर्ण कराये जायेंगे। स्ट्रीट लाइट व सौर उर्जा से जलने वाली सभी लाईट एक सप्ताह के अन्दर ठीक करने का निणर्य लिया गया। साफ-सफाई के मुद्दे पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने बताया कि धन की कमी नहीं है। बैठक में सभासद गायत्री देवी , विनय जायसवाल , गिरजा राय, उषा देवी , संजीत सिंह , अमरेन्द्र सिंह डब्लू , मीरा सिंह ,शिल्पी देवी , प्रमिला देवी , प्रभावती देवी , विनय कुमार सिंह , इफ्तेखार अहमद , कंचन सिंह , धनजी प्रजापति के अलावा नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें