बलिया। स्पोर्ट्स सोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एसएसके एफआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में हुई थी, जिसमें बलिया जनपद के कराटेबाजों ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए 11 गोल्ड ,10 सिल्वर, 18 ब्रांच मेडल अपने नाम किया। इन खिलाड़ियों के जनपद आगमन पर सोमवार को स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ।
प्रतियोगिता में जनपद के सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया, सनबीम स्कूल अगर संडा, दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल, मिड्ढा सेंट जोसेफ अकादमी बलिया, पूर्वोत्तर रेलवे स्कूल, कराटे ट्रेनिंग सेंटर, रसड़ा नेशनल कराटे अकादमी, सिकंदरपुर के पदक पाने वालों में खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है। आदित्य कुमार गोल्ड , अतुल प्रेम नारायण गोल्ड, सोनी गोल्ड, आशीष यादव गोल्ड, युवराज सिंह यादव गोल्ड, किशु पटेल गोल्ड, साहिल सिंह गोल्ड, साहिर सिंह गोल्ड, आशुतोष कुमार गोल्ड, अभिषेक बिंद सिल्वर मेडल, खुशी सिंह कृष्णा। उत्तर प्रदेश के सरकार में ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह टीम उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के सचिव एलवी रावत के देखरेख में प्रतिभाग की थी। इन खिलाड़ियों को बलिया रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बलिया कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ने स्वागत किया। टीम के कोच और मैनेजर कमल यादव, धनंजय यादव, नकुल रावत आरिफ हुसैन आदि रहे।