बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर खुशियां मनाई। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह गाट ने कहा कि नौजवानों का झुकाव अब कांग्रेस की ओर से हो रहा है। कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी देश में परचम लहराएगी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी छोड़े और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इस मौके पर मुन्ना उपाध्याय, फूलबदन तिवारी, गिरीश मिश्रा, दुर्गेश सिंह, हरीश कुमार, लक्ष्मण गुप्ता, रामजी चौरसिया, सत्यम चौरसिया, संतोष चौधरी, अफजल, सुदर्शन पहलवान, पारस चौरसिया, रौशन सिंह चंदन आदि थे।