फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू व रेड हाउस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र के दोपही अगरौली स्थित वाईबीएन पब्लिक में मंगलवार को बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। रेड हाउस, येलो हाउस, ग्रीन हाउस व ब्लू हाउस के बीच प्रतियोगिता संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों ने लक्ष्मी, गणेश, मोर व फूल पत्ते बनाकर अपना-अपना कौशल दिखाया। विद्यालय की प्रतियोगिता चयन समिति ने ब्लू हाउस व रेड हाउस संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया। वहीं येलो हाउस व ग्रीन हाउस को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पाकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रिंसिपल अखिलेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। चयन समिति व हाउसों के देख रेख करने वालों में राखी चौबे, विवेक, नेहा, ज्योति, रिंकू, राकेश सुशील कुमार मिश्रा आदि रहे। वहीं दूसरी ओर राज गुरुकुल विद्यापीठ कठही, कृपालपुर के बच्चों ने भी मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों को दो टोली बनाई गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टोली में रुति द्विवेदी, रिसिका तिवारी, हर्षिता तिवारी, खुशबू आदिति पांडेय रही। विद्यालय के प्रिंसिपल अमित मिश्रा बच्चों को पुरस्कार दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली की खूब प्रशंसा किया। इस मौके पर सौम्या तिवारी, विभोर वर्मा, नेहा फरवीन, पूजा दुबे आदि रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेलहरी श्रीमती अर्चना तिवारी ने बच्चों को अनुशासन व संस्कार की महत्ता बताई। विद्यालय के मैनेजर मृत्युंजय तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें