दुबहर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सपहा जनाडी पर बच्चों के संग भोजन कर तथा वैदिक मंत्रोचार के बीच प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में मजबूती के साथ उभर रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व के शक्तिशाली देशों में गिना जाने लगेगा। नगर विधायक एवं जनाडी के ग्राम प्रधान ने गांव के प्रमुख चौराहों पर स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। साथ ही विधायक ने प्राथमिक विद्यालय सपहा जनाड़ी को एक आदर्श प्राथमिक विद्यालय बनाने के लिए गोद लेने की घोषणा की। कहा कि इस विद्यालय के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए इस विद्यालय की सर्वांगीण विकास के लिए मैं भरपूर प्रयास करुंगा ताकि इन बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। इस मौके पर दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद चोरसिया, जनाडी के ग्राम प्रधान घनश्याम पांडे, प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, भाजपा नेता कमलेश पांडे, प्रमोद पांडे, पिंटू मिश्रा ,मोहनजी दुबे, बलदेव जी गुप्ता, प्रधानाध्यखापक मीणा सिंह, नीरू मिश्रा, सुनीता देवी, सुभाष पांडे, वशिष्ठ दत्त पांडे, बागी पांडेय, बिंध्याचल राय, सुनील पांडेय ,हरेराम, बचूलाल, मनोहर पांडेय, कल्लू पांडेय आदि मौजूद रहे।