बलिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह के तहत बुधवार को भाजपा की ओर से नगर के एक होटल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों को देश के महापुरुषों के बाबत जानकारी मिलती है। कहा कि पं. उपाध्याय एकात्म मानववाद के सबसे बड़े हिमायती थे। वह हमेशा देश की अखंडता को लेकर चिंतन करने के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयासरत रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि इस प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव, संजय मिश्र, प्रदीप सिंह, रामजी सिंह, अनूप चौबे, बशिष्ठ दत्त पांडेय, लक्ष्मण दुबे, दिनेश्वर सिंह, संतोष पांडेय, लाल बहादुर सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, अनूप सिंह, ओंकार सिंह आदि थे। संचालन कृष्णा पांडेय ने किया।
इनसेट...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया रक्तदान
बलिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के तहत बुधवार को भाजपा नगर मंडल के संयोजक अभिषेक सिंह टुनाजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में रक्तदान किया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि पं. दीनदयाल हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने नौ अगस्त को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के सहभागिता की अपील की। रक्त परीक्षण कराने वालों में देवेन्द्र यादव, सत्येन्द्र बहादुर सिंह सोनू, संजीव कुमार डम्पू, सुमित मिश्रा गोलू, पप्पू पांडेय, पदमेश ओझा, अमित सिंह तोमर, सुनील सिंह, पीयूष सिंह, रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, धीरज सिंह, नवतोज सिंह, पीयूष चौबे आदि थे।