बलिया। स्वास्थ्य विभाग के ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी तथा एमसीटीएस आपरेटरों ने बुधवार को डीएम को पत्रक सौंपा और एजेंसी के शोषण से मुक्त कराने की मांग की। बीपीएम व एमसीटीएस आपरेटरों ने डीएम को बताया कि एक सप्ताह पहले हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उनकी ओर से दिए गए निर्देश के बावजूद एरियर, मानदेय भुगतान में कोई राहत तो नहीं मिली बल्कि निर्धारित एजेंसी जनता शिक्षण संस्थान शाहपुर थुम्हाउत्तम की ओर से दबाव बनाने का प्रयास शुुरु कर दिया गया है। बीपीएम व एमसीटीएस आपरेटरों ने डीएम से एजेंसी को हटाते हुए जिला स्वास्थ्य समिति से समायोजित करने की मांग की। पत्रक देने वालों में आशुतोष कुमार सिंह, विनय कुमार यादव, दिलीप कुमार शुक्ला, रमेश कुमार गुप्ता, सर्वनाम यादव, अफजल अहमद, सुरेन्द्र नाथ यादव, विवेक कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, बिपिन बिहारी सिंह आदि थे।