फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 31 टैबलेट और 24 स्मार्टफोन का वितरण नहीं हुआ, डीएम ने जताई नाराजगी, चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के छह महाविद्यालयों में 31 टैबलेट तथा 12 महाविद्यालयों में 24 स्मार्टफोन का वितरण अभी शेष है। इसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए वितरण पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत जनपद स्तर पर अवशेष टैबलेट एवं स्मार्टफोन के वितरण को लेकर बैठक हुई।
जिले के महाविद्यालयों में अब तक वितरित किए जाने से शेष टैबलेट और स्मार्टफोन की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान सामने आया कि जनपद के छह महाविद्यालयों में 31 टैबलेट तथा 12 महाविद्यालयों में 24 स्मार्टफोन का वितरण अभी शेष है। वितरण कार्य लंबित होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण हर हाल में बृहस्पतिवार तक पूरा कर शून्य किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए और वितरण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि एक सप्ताह बाद पुनः वितरण कार्य की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली समीक्षा से पहले सभी अवशेष उपकरणों का वितरण सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में सीआरओ गुलशन जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें