फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में लगाए गए 31.81 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृहद पौधरोपण महाभियान के तहत रविवार को जिले में कुल 31 लाख 81 हजार 340 पौधे लगाए गए। इसमें वन विभाग ने लक्ष्य 13.91 लाख के मुकाबले 11.59 लाख पौधे रोपे, जबकि अन्य 17 विभागों ने 20.22 लाख पौधे लगाए। इन 17 विभागों को करीब 24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। सबसे ज्यादा ग्राम्य विकास विभाग ने 11.62 लाख पौधों का रोपण ग्राम पंचायतों में कराया।
विज्ञापन

महाभियान का शुभारंभ जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने सरयां गांव में आम, आंवला आदि के पौधा लगाकर किया। उन्होंने अपील की कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण के प्रति भी संवेदनशील रहें, तभी इस महाअभियान की उपयोगिता सिद्ध होगी। सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव प्रवीण वर्मा समेत ग्राम प्रधान व अन्य नागरिकों ने भी पंचायत भवन के सामने विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए। मण्डलायुक्त ने वन विभाग के द्वारा जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग पर कराये जा रहे पौधरोपण का निरीक्षण किया। डीएफओ श्रद्धा यादव, ग्राम प्रधान अंजू सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत संजय कुमार सिंह, पन्ना लाल यादव, आनंद राय, हरीश चंद्र प्रजापति आदि रहे।
दिवंगत सीएमओ की स्मृति में लगे पौधे
कमिश्नर ने सीएचसी फेफना में दिवंगत सीएमओ जितेन्द्र पाल की स्मृति में आंवले के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और डाक्टरों ने आंवला, अमलतास, आम आदि के पौधे लगाए। सीएचसी चांदपुर गड़वार पर भी कमिश्नर ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

हर उत्सव में शामिल करें पौधरोपण कार्यक्रम: मंत्री
वृहद पौधरोपण महाभियान के तहत खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितबड़ागांव व उसरौली गांव में पाकड़ एवं आंवला के पौधों का रोपण किया। इसके अलावा उन्होंने सागौन, आंवला, आम, कटहल आदि पौध का वितरण भी किया। मौजूद लोगों से अनुरोध किया कि हम अपने बेटे-बेटियों के जन्मदिवस या शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों पर कम से कम एक पौधे जरूर लगाएं। पौधरोपण कार्यक्रम को अपने हर उत्सव में शामिल करें।
इन विभागों ने किया पौधरोपण
ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग पशुपालन, उद्योग, उर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक तथा उच्च शिक्षा, स्वाथ्य विभाग, रेल विभाग उद्यान विभाग एवं गृह विभाग सहित कुल 17 विभागों ने पौधे रोपित किए। आक्सीजन देने वाले पीपल, पाकड़, बरगद, नीम आदि तथा इमारती प्रजाति शीशम, सागौन, कंजी, बकैन व औधीय पौध अर्जुन, आंवला, नीम, बहेड़ा लगाए गए। वहीं फलदार प्रजातियों में आग, जामुन, अमरूद, बेल आदि प्रजातियों के पौधे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें