फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 30 लीटर कच्ची शराब जब्त, सगी बहनें गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर पुलिस ने सोमवार को आईटीआई काॅलेज बहेरापार के पास से दो सगी बहनाें भारती चौहान (19), गुड़िया चौहान (26) को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति कुलदीप पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मनियर थाना प्रभारी कौशल पाठक ने बताया कि रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि मां की मौत हो चुकी है, पिता कोई काम नहीं करते हैं। पेट पालने व शादी करने के लिए पैसे चाहिए। इसलिए यह काम करती हैं।
विज्ञापन

बाइक से चार पेटी बियर बिहार ले जाते आरोपी गिरफ्तार : लालगंज।। दोकटी पुलिस ने रविवार की रात भोला प्रसाद निवासी दोकटी को गिरफ्तार कर चार पेटी बियर बरामद की। पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। वाजिदपुर ढाला के समीप एक युवक बाइक पर बोरी बांधकर बिहार की तरफ जाते दिखाई पड़ा। जांच के लिए रोका गया। बोरी खोलकर देखा गया तो उसमें चार पेटी बियर थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें