पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में रविवार की देर रात दीपक पांडे (40) कमरे में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी लालमणि सरोज ने बताया कि दीपक पांडेय ने कमरे को बंद कर पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्य बाहर थे। जब परिजन वापस लौटे तो दरवाजा बंद मिला, काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से झूलते पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनकी पत्नी कुशीनगर में सरकारी शिक्षिका हैं। दंपति की एक 15 वर्षीय बेटी भी है। संवाद