फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Live News: Atm तोड़ रहे 3 बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार, ICICI Bank हैदराबाद की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 26 Jul 2020 12:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala
विज्ञापन

बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात तीखमपुर स्थित ICICI Bank का एटीएम तोड़ रहे तीन बदमाशों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन तमंचे एवं तीन कारतूस व अन्य सामान बरामद हुए।

विज्ञापन

शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस को हैदराबाद स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एकीकृत सर्विलांस एंड सिक्योरिटी सिस्टम से सूचना दी गई कि कुछ लोग आईसीआईसीआई बैंक के तीखमपुर स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। 

इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विपिन सिंह ने वायरलेस से चौकी प्रभारी मंडी अजय यादव एवं मार्शल-8 को मौके पर पहुंचने को कहा। सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी एवं मार्शल-8 की टीम मौके पर पहुंच गई। देखा तो आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के बाहर एक व्यक्ति खड़ा होकर इधर-उधर देख रहा था, पुलिस को देखते ही वह वहां से भागने लगा जिसे मार्शल टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया, तभी एटीएम के अंदर से दो और व्यक्ति निकल भागे। जिन्हें मंडी चौकी के पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस एटीएम बूथ में गई तो एटीएम की स्क्रीन एवं निचला हिस्सा टूटा हुआ था। पकड़े गए बदमाशों में एक नारायण प्रजापति निवासी दलोदा जिला मंदसौर मध्य प्रदेश, दूसरा महेंद्र परतिथि निवासी तामिया जनपद छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश तथा तीसरा मोहम्मद राशिद निवासी कल्याणपुर थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर का है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें