बलिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से गुरुवार को डीएलएड परीक्षा वर्ष 2026 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा नौ केंद्रों पर कराई गई। दोनों पालियों में कुल 5985 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जबकि 5837 ने परीक्षा दी। इस दौरान कुल 148 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में प्रथम प्रश्नपत्र के लिए 2973 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2899 उपस्थित और 74 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में द्वितीय प्रश्नपत्र के लिए 3012 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2938 ने परीक्षा दी, जबकि 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पोर्टल सहायक संजय कुमार यादव की देखरेख में परीक्षा संचालन सुचारु रूप से हुआ।
प्रथम प्रश्नपत्र में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया में 316 में से 309, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 410 में से 399, श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में 402 में से 397 और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 435 में से 422 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज में 304 में से 298, शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवां में 352 में से 343, राम दहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट में 267 में से 263, इंटर कॉलेज दिघली में 270 में से 261 और राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहड़ में 217 में से 207 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में भी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। राजकीय इंटर कॉलेज बलिया में 317 में से 311, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 418 में से 405, टाउन इंटर कॉलेज में 410 में से 405 और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 438 में से 425 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
उधर, दुबहर क्षेत्र के शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवां और राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहड़ में दोनों पालियों में कुल 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नगवां में पहली पाली में 352 में से नौ और दूसरी पाली में 358 में से नौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दुबहड़ में पहली पाली में 217 में से 10 और दूसरी पाली में 222 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों की निगरानी के बीच परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।