बलिया। कामाख्या से वाराणसी प्रयागराज होकर दिल्ली से रोहतक जाने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार को पहले दिन 07.17 बजे की जगह डेढ़ घंटा लेट 08.44 बजे पहुंची। पहले दिन 28 यात्री रवाना हुए। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली हरियाणा व पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि कामख्या स्टेशन से 18 जनवरी को 11 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशन से होते हुए दूसरे दिन बलिया स्टेशन पर 07.22 बजे रवाना होगी। गाजीपुर सिटी से 08.14 बजे, औड़िहार से 09.12 बजे, वाराणसी से 12.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से प्रयागराज रामबाग से 2.50 बजे, प्रयागराज जं.से 3.15 बजे रवाना होकररोहतक चार बसे पहुंचेगी। वहीं, डाउन रोहतक-कामाख्या साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 21 जनवरी को रात 12 बजे प्रस्थान कर दिल्ली जंक्शन 1.50 बजे छूटेगी। बलिया स्टेशन पर सुबह 07.08 बजे पहुंचेगी। जिले के काफी लोग दिल्ली, हरियाणा व पूर्वाेत्तर राज्यों में नौकरी करते हैं। इससे उन्हें लाभ होगा।