फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धान खरीद के लिए 28 केंद्र तय, 200 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। धान की फसल करीब-करीब तैयार हो चुकी है। एक नवंबर से केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए विपणन विभाग ने 28 केंद्र तय किए हैं। नवंबर में इनकी संख्या बढ़ाकर 33 तक की जा सकती है। अब तक छह ब्लॉकों के 200 किसानों ने पंजीकरण कराया है। कई क्षेत्रों के किसानों ने नए केंद्र खोलने की मांग की है। विभाग को अभी शासन से खरीद का लक्ष्य मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में मुख्य रूप से धान की खेती होती है। गेहूं की बोआई 50 हजार हेक्टेयर, जबकि धान की खेती 35 से 40 हजार हेक्टेयर में होती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से उपज खरीदती है। अगैती धान की कटाई शुरू हो गई है, जबकि 25 अक्तूबर तक शेष फसल की कटाई और पिटाई शुरू होने की उम्मीद है। नवंबर में धान की खरीद शुरू होगी।
विपणन विभाग ने अगस्त में ही 28 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए थे। इनमें विपणन विभाग के 15, पीसीएफ के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में क्रय केंद्र दूर होने के कारण किसानों ने नए केंद्र खोलने की मांग की है। अभी खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य आने का अनुमान है। इसके बाद चार से पांच केंद्र बढ़ाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि सरकार ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। किसान साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र या मोबाइल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें