फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : रानीपुर कुटी ने चकिया को 42-22 से हराया

विज्ञापन
रानीपुर कम्पोजिट विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में दाव पेच लगाते टीम के खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को रानीपुर में शहीद मेला और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मऊ और अन्य जनपदों से आई कुल 16 टीमों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चकिया और रानीपुर कुटी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रानीपुर कुटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चकिया को 42-22 के भारी अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। इससे पूर्व, कंपोजिट विद्यालय रानीपुर परिसर में स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिंह की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार ने माल्यार्पण किया और उनके अदम्य साहस, वीरता व जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इसके बाद क्षेत्र से आए प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दुर्ज विजय सिंह, शेषनाथ सिंह, डॉ.जयनाथ सिंह, चंद्र भूषण सिंह, शुभम सिंह, गौरी शंकर सिंह, राजेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह और अजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें