फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू किनारे दियारा में छिपाकर रखी गई 270 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। मनियर पुलिस ने शनिवार को सरयू किनारे दियारा में छिपाकर रखी गई 270 पेटी शराब बरामद की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिजलीपुर दियारा में घाघरा नदी के किनारे भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है, जिसे रात के समय बिहार भेजने की तैयारी है। इसपर तलाशी के दौरान गड्ढों में छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई। 270 पेटियों में 12,150 पैकेट बरामद किए गए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी पेटियों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरामद शराब पर लगे बारकोड को आबकारी विभाग को भेजा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब किस अनुज्ञापी अथवा दुकान से संबंधित है। इसके आधार पर शराब आपूर्ति करने वालों और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शराब तस्करों और उनके सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें