फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाते से 2.57 लाख रुपये उड़ाए, जमीन में छिपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बराडीह गांव में मोबाइल से सिम निकालकर बैंक खाते से करीब 2.57 लाख रुपये निकालने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शत्रुघ्न यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से ठगी की रकम में से दो लाख रुपये बरामद किए हैं। उसने नकदी को टिफिन में रखकर जमीन खोदकर छिपा दिया था।
विज्ञापन

उसके पास से एक मोबाइल और 500 रुपये भी मिले हैं। साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि बराडीह निवासी राम सरिख यादव के घर के बरामदे में रखा मोबाइल 18 सितंबर को आरोपी शत्रुघ्न यादव ने उठा लिया और उसमें लगा सिम निकाल लिया। इसके बाद नगरा नया मोबाइल खरीदकर उसमें सिम लगाया और यूपीआई बना लिया। आरोप है कि 21 सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच पीड़ित के बैंक खाते से करीब 2,57,543 रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित ने पांच अक्तूबर को एनसीआरपी पोर्टल व साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम का कुछ हिस्सा बेल्थरा रोड और मऊ के जनसेवा केंद्रों से निकाला गया था। एक जनसेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बीमारी का हवाला देकर तीन और चार अक्तूबर को कुल 44,240 रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार करते हुए घर में करीब दो लाख रुपये छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर घर के कमरे की कच्ची जमीन खोदकर टिफिन में छिपाए गए 500 रुपये के 396 और 200 रुपये के 10 नोट बरामद किए गए। पुलिस ने कुल दो लाख रुपये कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें