बलिया। जिले की सात विधानसभाओं में चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अमला तेजी से तैयारियां पूरी करने में जुटा है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिले की सभी विधानसभाओं को 25 जोन व 182 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक- एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। ईवीएम का काम पूरा करने के बाद अब चुनाव कराने वालों का ब्योरा तैयार हो रहा है। विभागों से कर्मचारियों की संख्या मांगी जा रही है।
जिले की सात सीटों पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों को अमली जामा पहना रहा है। चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले को 25 जोन और 182 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक जिलास्तरीय अधिकारी की तैनाती मजिस्ट्रेट के रूप में की जाएगी। हर सेक्टर में भी जिम्मेदार अधिकारियों को तैनाती होगी। निर्वाचन कार्यालय में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी के लिए सूची तैयार की जा रही है। बीते एक माह से अधिक समय से निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में पांच इंजीनियरों द्वारा जिले को आवंटित ईवीएम की चेकिंग की जा रही है। अब चुनाव कराने वाले अधिकारियों की सूची तैयार हो रही है।
विभागों से कार्यरत कर्मचारियों की सूचना भी मांगी गई है।विधानसभा चुनाव के लिए जोन और सेक्टर का काम पूरा कर लिया गया है। 25 जोन और 182 सेक्टर बनाए गए हैं। ईवीएम की जांच भी अब पूरी हो चुकी है। अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा किया जा रहा है। बी.राम सहायक निर्वाचन अधिकारी, बलिया
----