फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपहरण और दुष्कर्म में 25 वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथमकांत की अदालत ने नाबालिग का अपहरण करने और दुष्कर्म के मामले में विक्की भारती निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़ागांव पर दोष साबित पाया।
विज्ञापन

विक्की को 25 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना न देने की दशा में एक वर्ष का कठोर कारावास भोगना होगा। वादी मुकदमा ने थाने में लिखित सूचना दी थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को विक्की भारती शादी करने का झांसा देकर घर से सात नवंबर 2023 की रात करीब 10:30 बजे भाग ले गया। इसके बारे में डायल-112 पर सूचना दी गई। थाना चितबड़ागांव में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना कर विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन की तरफ से प्रस्तुत समस्त साक्ष्यों का सम्यक परिशीलन व अवलोकन के बाद न्यायालय ने सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें