फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, शराब की दुकान पर की थी चोरी की वारदात

Sat, 14 Jun 2025 09:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के सब्दलपुर चट्टी के पास शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। 

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश दीपक पासवान निवासी वार्ड नं0 9 कस्बा रेवती के बांये पैर में गोली लगी है। तथा एक बदमाश सतीश सैनी निवासी गुठौली बांसडीह रोड मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर 20 मई व चार जुलाई की रात में देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह पर कुछ पेटी देशी शराब व नकदी व स्कैनर चोरी कर लिए थे। 

इसे भी पढ़े; Myorpur Airport: म्योरपुर एयरपोर्ट से उड़ान के प्रशिक्षण की तैयारी, हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद निर्माण तेज
विज्ञापन


वहीं नौ मई को थाना गडवार से मोटरसाइकिल चोरी की थी। बदमाश सतीश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाश दीपक पासवान का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 

विज्ञापन

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने कहा कि रात में चेकिंग में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक बिना रुके बाइक पीछे मुड़ाकर खेतों की तरफ भागने का प्रयास किया, जिसका भीमपुरा पुलिस द्वारा पीछा किया गया। बाइक सवार द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गोली बदमाश के पैर में लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें