फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ के पानी से घिरे पांच घरों में 25 लोग फंसे

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सोनपुरवा गांव के निरीक्षण के दौरान लोगों से वार्ता करते एसडी
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रवीण यादव ने अराजी करियापार और सोनपुरवा गांव का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ के पानी से घिरे करीब पांच घरों में रह रहे 25 लोगों को रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर बाढ़ सुरक्षा केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद लेखपाल सचिन यादव और ग्राम प्रधान आदित्य कश्यप को प्रभावित लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जाए। बाढ़ सुरक्षा केंद्रों पर रह रहे लोगों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयों समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने अधिकारियों और ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा। सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, सिसोटार, कठौड़ा, डुहा बिहरा समेत अन्य गांवों में बाढ़ निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। आपदा या परेशानी की स्थिति में तत्काल तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम अथवा जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9454417979 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें