अटल आवासीय परीक्षा के तहत शहीद मंडल पांडेय महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित परीक्षा के दौरान
दुबहर। क्षेत्र के शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय नगवां में रविवार को अटल आवासीय विद्यालय (सत्र 2026-27) के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया।
प्रशासनिक चौकसी के बीच यह परीक्षा सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। इस केंद्र पर प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 397 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। इसमें से 372 परीक्षार्थी उपस्थित और 25 परीक्षार्थियों की अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल पुलिस फोर्स के साथ केंद्र का लगातार भ्रमण करते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।