अंबारी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फूलपुर ब्लाॅक के टेवगा गांव स्थित लोहिया पार्क को कार्यक्रम स्थल चुना गया है, जहां जिले के छह ब्लॉकों व चार नगर पंचायतों के कुल 240 जोड़े एक साथ 21 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर टेवगा गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज, मिर्जापुर, तहबरपुर व अहरौला ब्लॉक और मार्टीनगंज, मुबारकपुर, निजामाबाद व सरायमीर नगर पंचायत क्षेत्र के जोड़े शामिल होंगे। तारीख निर्धारित होते ही प्रशासन ने तैयारियों को रफ्तार दी है।
खंड विकास अधिकारी फूलपुर इशरत रोमेल के नेतृत्व में ब्लॉक के सभी अधिकारी-कर्मचारी व सफाईकर्मी सुबह से शाम तक पार्क व आसपास के क्षेत्र में सफाई और सजावट के काम में जुटे हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी हर दो घंटे में टेंट, कुर्सी, पार्किंग, पेयजल, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी के प्रस्तावित आगमन व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल ने बताया कि 240 जोड़ों का एक साथ विवाह बहुत बड़ा आयोजन है। सभी अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात एक करके कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में जुटे हैं। ब