फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के सात विधानसभा सीटों पर 24 प्रत्याशी दागी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संसद और विधानसभाओं में अपराधियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए इस पर कमोबेश हर दल के नेता सहमत रहते हैं। पर चुनाव आते ही दागियों को टिकट देनेे में कोई दल अलग नहीं दिखता है। यह चुनाव भी अपवाद नहीं है। जिले की कुल सात विधानसभा सीटों पर 24 दागी प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए 82 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें सात महिला प्रत्याशी हैं। उम्मीदवारों के रिकार्डों के मुताबिक सातों सीटों के लिए कुल 24 दागी प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें से 16 दागियों को सपा-, सुभासपा, कांग्रेस, भाजपा, बसपा के साथ आप ने टिकट दिया है। इनके विरुद्ध विभिन्न पुलिस थानों में अपराध दर्ज हैं। सबसे ज्यादा भाजपा के सात प्रत्याशी दागी हैं। सभी सीटों पर उतरे उनके प्रत्याशियों पर मुकदमे दर्ज हैं। सबसे कम दागदार प्रत्याशी बेल्थरारोड विधानसभा में है। यहां पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज है।
जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए दावेदार चुनाव प्रचार में जोरशोर से जुटे हैं। बेल्थरारोड सीट के एक, रसड़ा के तीन, सिंकदरपुर के चार, फेफना के चार, बलिया नगर के तीन, बांसडीह के पांच, बैरिया के तीन प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। बेल्थरारोड सीट से 13, रसड़ा में नौ, सिंकदरपुर में 11, फेफना और बलिया में 14-14, बांसडीह में 13, बैरिया में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

00000000
82 में सात महिला प्रत्याशी हैं
जिले की कुल सात विधानसभा सीटों पर नामांकन करने वाले 82 उम्मीदवारों में सात महिलाएं हैं। बेल्थरारोड विधानसभा में दो महिला प्रत्याशियों में कांग्रेस से गीता और निर्दलीय सुशीला मैदान में हैं। रसड़ा में मात्र एक कांग्रेस प्रत्याशी राज उर्फ ओमलता महिला हैं। बांसडीह में सबसे ज्यादा तीन महिला प्रत्याशी हैं। यहां से भाजपा-निषाद पार्टी से केतकी सिंह, बसपा से मानती राजभर और स्वदेश जनसेवक पार्टी से ममता मैदान में हैं। बैरिया से भी मात्र एक कुमारी सोना कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।
विज्ञापन

00000000
इनके विरुद्ध दर्ज हैं मुकदमे
बेल्थरारोड : छट्ठू राम( बीजेपी)
रसड़ा : उमाशंकर सिंह (बीएसपी), बब्बन (बीजेपी), महेंद्र (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)
सिकंदरपुर : श्रीराम (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया), संजय यादव( बीजेपी), जियाउद्दीन रिजवी (सपा), बृजेश सिंह गाट (आईएनसी)।
फेफना : विवेक (वीआईपी), जैनेंद्र (आईएनसी), संग्राम सिंह (सपा), उपेंद्र तिवारी (बीजेपी)।
बलिया नगर: दयाशंकर सिंह (बीजेपी), नारद राय (सपा), अजय (आप)।
बांसडीह : स्वामीनाथ साहनी (निर्दलीय), लक्ष्मण (सीपीआई), रामगोविंद (सपा), केतकी (बीजेपी), मानती (बीएसपी), अजय शंकर (वीआईपी)।
बैरिया: जयप्रकाश अंचल (सपा), सुभाष यादव( बीएसपी), सुरेंद्र सिंह (विकासशील इंसान पार्टी), आनंद स्वरूप शुक्ला (बीजेपी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें