फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिले 232 प्रस्ताव, 101 एमओयू हुए, धरातल पर उतरीं 31 इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले में निवेश के नाम पर तमाम दावे किए गए। लेकिन औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ। इसका परिणाम रहा कि निवेश के 232 प्रस्तावों में से अब तक महज 31 इकाइयां ही धरातल पर उतर सकी हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष हुए इन्वेस्टर्स समिट में जनपद में निवेश के लिए 2811.28 करोड़ के 232 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसके सापेक्ष 2639.4 करोड़ के 101 एमओयू हुए, लेकिन इनमें से 43 निवेशक 1645.73 करोड़ रुपये का निवेश करने और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हुए। इनमें से भी महज 31 निवेशकों ने 159 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 12 उद्यमियों को अब भी आवश्यक भूमि से लेकर अन्य संसाधनों के अभाव का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में 11 महीने पहले 19 फरवरी को हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 43 उद्यमियों ने लगभग 1645.73 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए सहमति दी। इसमें मेडिकल शिक्षा, एक्सप्रोर्ट, उद्यान, उच्च व तकनीकी शिक्षा, हैंडलूम, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी, बॉयो एनर्जी व डेयरी समेत मसाला उद्योग शामिल थे। दावा था कि निजी कंपनियों द्वारा निवेश के लिए दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक लगभग साढ़े तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं लोग : जिले में उद्योग धंधा नहीं होने से अधिकतर लोगों को रोजगार की तलाश में महानगरों में पड़ता है। रोजी-रोटी के जुगाड़ में घर छोड़कर जाने वाले फैक्टरियों में मेहनत करके परिवार का गुजर बसर करते हैं।

जिले और प्रदेश स्तर के है निवेशक : 31 निवेशकों में जिले और प्रदेश स्तर के बड़े कारोबारी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उद्यमियों द्वारा जिले में अपनी इकाइयों की स्थापना करते हैं तो उन्हें विभाग द्वारा जमीन मुहैया कराई जाएगी। साथ ही ऋण भी दिलाया जाएगा। निवेश करने वालों को इसमें बाकायदा छूट मिलेगी।
जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास विभाग के उपायुक्त आरके शर्मा ने बताया कि छूट समेत विभिन्न योजनाओं के जरिये निवेशकों से जिले में उद्यम स्थापित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर नजर आएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें