फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्ध निर्मित मकान से 230 शीशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाने की पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम छोटकी खोरौली में अर्ध निर्मित मकान में छापे की कार्रवाई कर होम्योपैथिक दवा के केमिकल से निर्मित अवैध शराब व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार व सीओ बांसडीह अशोक कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर छोटकी खोरौली में संतोष मौर्या के अर्ध निर्मित मकान में छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। इस दौरान वहां अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस देख वहां शराब बना रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इसी बीच पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम व पता संतोष मौर्या निवासी खोरौली थाना सहतवार एवं अरुण वर्मा निवासी खौरौली थाना सहतवार बताया। इनके पास से पुलिस ने 230 शीशी शराब, 150 खाली शीशी, 30 शीशी होम्योपैथी मेडिसिन, यूरिया, फिटकिरी, नौसादर, चीनी, नमक आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें