जयप्रकाश नगर। यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित चांद दियर पुलिस चौकी के टोला बाजराय गांव के मोड़ पर ईंट भट्ठे के पास से पुलिस ने रविवार की रात पिकअप से 229 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। हालांकि तस्कर और चालक फरार हो गए।
बैरिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चांद दीयर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्र हमराहियों के साथ रात में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टोला बाजराय गांव के मोड़ ईंट भट्ठा के पास से एक पिकअप पकड़ा।
पिकअप में सवार दो अज्ञात लोग पुलिस को देख अंधेरे का लाभ लेकर कूदकर भाग गए। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें 229 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने शराब जब्त कर ली। वहीं, वाहन नंबर से मालिक अनुज कुमार निवासी दयालचक बहपुरा पटना पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद