फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क और नाली के लिए 20.23 लाख और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत नगरा में दो परियोजनाएं ऐसी थीं, जिसका निर्माण कार्य धनाभाव के कारण रुका था। प्रदेश शासन ने इन दो कार्यों को पूर्ण कराने के लिए 20.23 लाख की धनराशि द्वितीय किस्त के रूप में जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन के नगर निकाय विभाग ने नगर पंचायत नगरा के पेट्रोल पंप से रामजन्म यादव के मकान होते हुए साहब दयाल के घर से कामता यादव के मकान तक पिच रोड के निर्माण के लिए 19.75 लाख व नगर पंचायत नगरा में जनार्दन यादव के मकान से असलम के मकान तक कवर्ड नाली निर्माण के लिए 49.245 हजार रुपये जारी किए हैं। नगर पंचायत की चेयरमैन इंदू देवी का कहना है कि शासन से द्वितीय किश्त की धनराशि जारी कर दी गई है। इससे अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें