फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 22 कंपनी सीएपीएफ और 11 हजार पुलिस और होमगार्ड के कराएंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तैयार है। 22 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), 6000 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 5000 होमगार्ड जवान तैनात होंगे। सुरक्षा को लेकर 22 अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय संवेदनशील चेकिंग स्थल पर पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन

सभी चेकिंग स्थल सीसी कैमरे से लैंस है, कैमरे को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, वहां बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर आला अधिकारी चेकिंग स्थल की पल-पल की निगाह बनाए हुए है। हर आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी हो रही है। जनपद के सात विधानसभा में बैरिया, बलिया, फेफना बलिया लोकसभा में आती है। वहीं बैरिया, बांसडीह, बेल्थरारोड सलेमपुर लोकसभा में आता है।
सातों विधानसभा के बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को होगी। जिले में 1396 मतदान केंद्रों और 2606 बूथों पर एक जून को मतदान होगा। सुरक्षा को लेकर 22 कंपनी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, दो कंपनी पीएसी, दो अपर पुलिस अधीक्षक, सात क्षेत्राधिकारी, 800 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, 6000 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 5000 होमगार्ड जवान तैनात होगे। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा की सातों विधानसभा में शांतिपूर्ण व सकुशल ढंग से मतदान कराया जाएगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें