फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने आयोजित किया विजय लक्ष्य 2019 कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। क्षेत्र के डाक बंगले पर गुरुवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में विजय लक्ष्य 2019 के तहत लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के सभी मंडलों से आए पदाधिकारियों व युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि लोकसभा सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि विधायक संजय यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक संजय यादव ने विजय लक्ष्य 2019 में तन, मन, धन के साथ जुटकर आम जनता में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। कहा कि इतिहास में पहली बार नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए विरोधी शक्तियां आपस में एकजुट हो रही है, लेकिन जनता सच्चाई को जानती है।
वहीं, अन्य वक्ताओं ने विजय लक्ष्य 2019 मे ईमानदारी के साथ जुट जाने की अपील की। इस मौके पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला महामंत्री विन्ध्याचल चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिल चतुर्वेदी, क्षेत्रीय मंत्री मुकेश सिंह, नवानगर मंडल अध्यक्ष तनुज प्रताप सिंह, पंदह मंडल अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह व विधानसभा संयोजक अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता खरीद मंडल अध्यक्ष शुभम सोनी व संचालन अर्जुन सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें