फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में गरजा बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। आए दिन होने वाले नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य सड़क के किनारे और घरों के आगे और नालों पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से अवैध अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जाने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाया। इसके तहत सोनाडीह मोड़ से जेसीबी और अन्य साधनों से अतिक्रमण हटाने का क्रम शुरू हो गया। अभियान में लगे नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मुख्य सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नालों पर किए गए पक्के निर्माण को ढहा दिया। इसके साथ ही मकानों के आगे सहन के स्थान पर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कई स्थानों पर पक्की दीवार का निर्माण किया गया था, जिसे जेसीबी से तोड़ा गया। सोनाडीह मोड़ से त्रिमुहानी, अस्पताल और यूनाइटेड क्लब क्षेत्र में अभियान जोर-शोर से चलाया गया। अभियान को देखते हुए अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटा लिया था। जिन स्थानों पर अतिक्रमण दिखा वहां अतिक्रमण हटाया गया। अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्त ने बताया कि त्रिमुहानी से रेलवे चौराहे तक अतिक्रमण हटाने के बाद त्रिमुहानी से बस स्टेशन होते हुए सोनाडीह ढाला तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के बाद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें