फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ारत माता की जय बोलना हर नागरिक का कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बेल्थरारोड। गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल स्कूल में वंदे मातरम ् का उद्घोष करने पर हुए विवाद के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली जांच करने पहुंची। प्रधानाचार्य कक्ष में करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक प्रधानाचार्य माजिद नासिर से पूछताछ की गई। विद्यालय प्रशासन से सख्त लहजे में कहा गया कि वंदेमारतम् व भारत माता की जय बोलना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। विद्यालय में इस संबंध में लिखित रूप में प्रदर्शित किया जाए कि यहां वंदेमातरम व भारत माता की जय बोलने पर कोई रोक नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। इसकी मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी सभी बच्चों व विद्यालय प्रशासन का बकायदा बयान लेगी। उसी आधार पर कार्रवाई होगी। बहरहाल जरूरी पूछताछ की गई है। यह तय है कि इस प्रकरण में माहौल खराब करने वाले बचेंगे नहीं। सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया है कि अगर किसी बच्चे के साथ कुछ दुर्व्यवहार होता है तो हमसे, एसपी या एसडीएम-सीओ से शिकायत करें। दोषी पर सख्ती से कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्था, स्टाफ व छात्रों के संबंध में जरूरी जानकारी ली। पूरे विद्यालय का भ्रमण करने के बाद कहा कि विद्यालय में बेहतर माहौल बना रहे। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह विवाद करने वाले या विवाद को हवा देने वाले बचेंगे नहीं। इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, विवाद के बाद जीएमएएम इंटर कॉलेज अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें