फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से दूर रहने वाले हो जाएं सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बलिया। जनपद में जमीन से जुड़े मामलों में जालसाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को भी नहीं छोड़ रहे। बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र के पचखोरा कलां गांव निवासी श्रीराम प्रसाद जो पूर्व ग्राम प्रधान व इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल थे, के पौत्र जिलाधिकारी से उनकी पुश्तैनी जमीन को बचाने की गुजार लगाने पहुंचे।
पीड़ित विजिगिषु कुमार विजय ने पत्रक में उल्लेख किया है कि सदर तहसील क्षेत्र के पचखोरा कलां गांव रहने वाला हूं। मैं डीएलडब्लू वाराणसी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता हूं। बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे दादा की जमीन को जालसाज हथियाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस जालसाजी का सरगना कोई और नहीं, बल्कि उसके घर आने-जाने वाला व्यक्ति है। कहा कि नौकरी के अपने दायित्व के साथ अवकाश लेकर बार-बार मुकदमे की पैरवी करना और इन जालसाजों के मानसिक, सामाजिक व आर्थिक उत्पीड़न से निपटना संभव नहीं है। फर्जी उत्तराधिकारी बनकर उसकी जमीन पर दावा ठोंका जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि फर्जी उत्तराधिकारी बनने वाला न तो उसकी बिरादरी का है, ना उसके गांव का है और ना ही कोई रिश्तेदार है। परिवार से उसका दूर-दूर तक किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने मामले की गोपनीय स्तर से जांच कराकर न्याय दिलाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंजर जमीन से कब्जा हटाने के लिए डीएम को लिखा पत्र
बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के अगरसंडा गांव में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कराने की शिकायत जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से अधिवक्ता संतोष कुमार अग्रवाल ने किया है। इस प्रकरण में तहसील की राजस्व टीम ने बंजर जमीन पर कब्जा किए जाने की रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दिया था। लेकिन आज तक इस प्रकरण में जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने इस प्रकरण में ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को आरोपित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें