सिकंदरपुर (बलिया)। बुधवार को चतुरसंठी गांव में आशा बहू के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी की आशा बहुओं ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ करवाई करने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा कि आशा बहुओं के साथ अगर कोई दुस्साहस करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करेगा। कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत चकखान के चतुरसंठी पूर्वा में बुधवार के दिन घर-घर जाकर टीबी रोगियों के बारे में आशा बहुएं द्वारा पता लगाया जा रहा था। तभी उसी गांव का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर उनके पास पहुंच कर गाली देने लगा और उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आशा बहुओं ने यूपी 100 को फोन करके सूचना दिया। सूचना देने की खबर जैसे ही उस शराबी को लगी वह भाग गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर से थाना परिसर पहुंचे सत्या सिंह के नेतृत्व में आशाबहू लक्ष्मी देवी पत्नी प्रेमचंद्र राजभर निवासी सिवानकला की तहरीर पर सिकंदरपुर पुलिस संजय राय पुत्र रविंद्र राय निवासी चतुरसंठी सिकंदरपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम बसंत राय, आशाबहू आशा सिंह, मिथिलेश शर्मा, उर्मिला वर्मा, इंदू देवी, सुमित्रा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी, सत्य प्रकाश, मंटू कुमार, चिंता देवी, हरीश कुमार, संगीता वर्मा, राजन चौधरी, राहुल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।