फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्वकर्मियों का आंदोलन जारी, नहीं खुले दफ्तरों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया विधायक के भतीजे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व निरीक्षक संघ के तत्वाधान में राजस्वकर्मियों का धरना गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट में जारी रहा। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि कर्मचारी के सम्मान के लिए जंग जारी रहेगा। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि विधायक द्वारा सभी कर्मचारियों को भ्रष्ट कहना निंदनीय है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक किसी गांव में सफाई कार्य नहीं किया जाएगा। कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने कहा कि जब तक विधायक के भतीजे की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कलेक्ट्रेट का ताला नहीं खुलेगा। वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डीएम को छोड़कर सभी सरकारी वाहनों का चक्का बंद है। विकास भवन कर्मचारी महासंघ के मंत्री अविनाश उपाध्याय ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर लाल बाबू यादव, प्रेमसुख श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह ,निर्भय नारायण सिंह, छठू यादव, रामपूजन राम, सुग्रीव यादव, हरिकेश सिंह, अनिल यादव, हर्षदेव, दिग्विजय नारायण सिंह, हरिहर यति, सुभाष सिंह, रंजीत बहादुर सिंह, अजय चौबे, बिपिन बिहारी राय, सुनील गौतम, अरुण कुमार सिंह, जय प्रकाश पांडेय, सत्यदेव आदि रहे। अध्यक्षता अक्षयवर नाथ पांडेय तथा संचालन राजेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें