फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
वेद प्रचार सेवा समिति के तत्वाधान में पुरानी बाजार शिवजी सिंह के कटरे मे चल रहे चतुर्वेद परायण महायज्ञ वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ शुरू हो गया। सुप्रसिद्ध पंडित दिनेश दत्त और सुश्री ललीता आर्या के मधुर भजनों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

वैदिक प्रवक्ता पंडित आनन्द पुरुषार्थी ने यज्ञ की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि यज्ञ के हवन से प्रकृति की शुद्धि होती है, जहां प्रकृति शुद्ध होती है, वहां देवताओं का वास होता है और देवता वास करते हैं वहाँ सुख, समृद्धि का अभाव नहीं होता है। इसलिए सभी भक्त जनो को चाहिये कि वेद और यज्ञ की महत्व को समझकर बताए गए मार्गों को अपनाएं। मंच संचालन ब्रहमचारी वेद प्रकाश, आचार्य अरुण प्रसाद, विनोद कुमार, संजय कुमार, राजनायण सिंह, दिनेश कुमार, राम बहादुर वर्मा, नित्यानन्द शर्मा, भरत प्रसाद, दयाशंकर प्रसाद, रविशंकर प्रसाद सहित सैकडों भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें