फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति की धरोहर को सहेजने के लिए गंगा तट पर होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। भृगुनगरी के संस्कृति की धरोहर को सहेजने के लिए कार्तिक पूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर गंगा के शिवरामपुर घाट के समीप तीन नवंबर को शाम तीन बजे से दिव्य भजनांजलि कार्यक्रम का आयोजन धरोहर संस्था की ओर से आयोजित की गई है। जिसके माध्यम से बलिया के पुराने इतिहास की गौरव गाथा का याद दिलाया जाएगा। यह बातें नगर के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजयुमो के प्रांतीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने कही। कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने और छात्र राजनीति के दौरान बलिया के बारे में काफी जानने और सुनने को मिला था।

लेकिन बलिया के बारे में भृगु बाबा के जयकारे और बाटी-चोखा की हर जगह चर्चा होती थी। बलिया एक पौराणिक जिला है। लेकिन बलिया के गौरव गाथा को कोई नहीं जानता था। इसके लिए मै काफी दिनों से प्रयासरत था। अब धरोहर संस्था की ओर से भजनांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें वृंदावन से पधारे राजन दीक्षित के नेतृत्व में आई टीम विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। बलिया जनपद एक क्रांतिकारी जिले के नाम से विख्यात रहा है। यहां के लोगों ने क्रांति से लेकर राजनीति के क्षेत्र में एक अमिट पहचान छोड़ी है। लेकिन हर कोई इसे नहीं जान पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान गंगा के शिवरामपुर घाट के समीप आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ, गोरखपुर, कानपूर, इलाहाबाद जैसे महानगरों के अलावा कई जनपदों से लोग भाग लेंगे। आयोजन में सभी जनपदवासियों के शामिल होने की अपील की। बलिया के धरोहर को बनाए रखने के लिए यह कार्यक्रम झांकियों के माध्यम से गणेश वंदना और प्रवचन के बाद अर्धरात्रि में वृंदावन के कलाकारों पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें