फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा गांव चार विकेट से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। मनियर इंटर कालेज के मैदान में आयोजित स्व. सत्येन्द्र बहादुर सिंह उर्फ ननकुली सिंह के स्मृति में बलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। मैच राजा गांव खरौनी व हेल्थ क्लब मनियर के बीच खेला गया। जिसमें राजागांव की टीम चार विकेट से विजयी रही।
विज्ञापन


मैच का उद्घाटन इंटर कालेज के उपप्रबंधक कुंवर विजय सिंह ने फीता काट खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर छोड़कर खेल की शुरुआत कराई। टास जितकर बल्ले बाजी करने उतरी मनियर की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 55 रन वनाकर सिमट गई। जवाब में उतरी राजागांव की टीम ने निर्धारित ओवर से पहले छह: विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस तरह चार विकेट से राजागांव की टीम विजयी हुई। राजागांव की टीम के गोलू सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में नीरज उपाध्याय, प्रवीण सिंह तथा उद्घोषक अखिलेश सिंह व स्कोरर संघर्ष तिवारी रहे। कार्यक्रम के आयोजक पंकज उपाध्याय ने आभार जताया। कार्यक्रम में अवनीश मिश्रा, असलम शेख, शमीउल्लाह का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें