सहतवार। संस्कृत जानने वाले के लिए दुनिया की सभी भाषा सुगम हो जाती है । सभी कार्य सरल हो जाते हैं । आज सम्पूर्ण विश्व हमारे संस्कृत संस्कृति व परंपराओं के प्रति आकृष्ट है। उक्त बातें मुख्य अतिथि एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने चतुर्वेद, संस्कृत प्रचार संस्थानम् (काशी) द्वारा चैनराम बाबा मठ प्रांगण में भारतीय वैभव ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहीं।
बाल वर्ग में प्रथम स्थान पर वैष्णवी पाण्डेय (सिटी कान्वेंट) , रैना वर्मा ( आदर्श शिशु निकेतन), राकेश कुमार (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज) एवं कनिष्ठ -वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर आकाश कुमार (आदर्श पुर्व माध्यमिक विद्यालय) एवं अमर्त्य चंद्र गुप्त (सवोदय इंटर कॉलेज), अनूप मौर्या (कुंवर कान्वेंट स्कूल) ने आयोजन स्तर पर पुरस्कृत हुए। पांच शिक्षकों एवं संस्कृत प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि महंत श्री राजेश दास जी महराज, राहुल मिश्र, अमित पांडेय, रविशंकर ओझा, अनूप चौबे , राजपाल सिंह, पीयूष शुक्ला, विवेक पांडेय, श्री भगवान पांडेय, सौरभ, प्रतीक, उज्जवल, अंकित, आयुष, सूर्यकांत आदि रहे। अध्यक्षता परमात्मानन्द पांडेय तथा संचालन रंजीत तिवारी ने किया। संजय कुमार पांडेय एवं वाराणसी से आये हुए संस्था के महामंत्री डॉ चंद्रकांत दत्त शुक्ल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।