फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विवि की जमीन की हुई नापी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय प्रदेश की प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में गुरुवार का दिन बेहद खास साबित हुआ। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने वीसी योगेन्द्र सिंह के अलावा चकबंदी व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बसंतपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वहां बकायदा जमीन की नापी जोखी कराई गई। जिलाधिकारी ने वन विभाग की जमीन को अलग तथा विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहण होने वाली जमीन को अलग करने के साथ इसे बकायदा नक्शे पर बनाकर राजस्व व चकबंदी अधिकारियों की संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक कर विवि को जल्द ही जमीन हस्तांतरित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बुधवार को भौतिक सत्यापन के लिए एसडीएम, एसओसी चकबंदी व क्षेत्रीय कानूनगो लेखपालों संग विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह व विवि के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी विचार विमर्श किया। जिसमें विवि को जमीन हस्तांतरण को लेकर सभी प्रक्त्रिस्याओं को जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन की इस ताजा पहल के बाद जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में तेजी आएगी। जिससे विवि की अन्य गतिविधियां शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें